How to Do Manicure and Pedicure at Home in Hindi

How to do manicure and pedicure at home in hindi

नमस्कार दोस्तों क्या आप अपने हाथो और पैरो की मैनीक्योर और पेडीक्योर करवाने के लिए ब्यूटी पार्लर और सलून जाते है। तो हमारे इस लेख को लास्ट तक पढ़े। इस लेख को पढ़ने के बाद आपको मैनीक्योर और पेडीक्योर करवाने के लिए ब्यूटी पार्लर जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। आज हम आपको बताएँगे की how to do manicure and pedicure at home in hindi के बारे में जानकारी साझा करेंगे।

अगर आप अपने हाथो और पैरो के लिए मैनीक्योर और पेडीक्योर नहीं करते है। तो आपको बता दूँ की मैनीक्योर और पेडीक्योर के बहुत सारे फायदे है। हाथों और नाखूनों के लिए मैनीक्योर किया जाता है। इससे हाथ में जमे डेड स्किन सेल्स निकल जाते है। और हाथ मुलायम होते है।लेकिन पेडीक्योर पैरों के लिए किया जाता है। पेडीक्योर करने से आपके ब्लड सर्कुलेशन सही होता है। पैर के स्किन से डेड स्किन सेल्स निकल जाते है। और पैरो के नाखून में फंगल इन्फेक्शन नहीं होता।

इसलिए आपको महीने में 3 बार अपने घर या ब्यूटी पार्लर में मैनीक्योर और पेडीक्योर जरूर करनी चाहिए। इससे आपके स्वास्थ्य भी सही रहता है।मैनीक्योर और पेडीक्योर करने से स्किन मॉइस्चरीसिंग भी होते है।और रूखापन भी चला जाता है।

घर पर मैनीक्योर और पेडीक्योर कैसे करें?

अब हम आपको बताएँगे की आप कैसे अपने घर बैठे हाथों के लिए मैनीक्योर और पैरों के लिए पेडीक्योर कर सकते है।

घर पर मैनीक्योर कैसे करे?

  • मैनीक्योर करने से पहले अपने हाथों में लगे पुराने नेल पॉलिश को हटा ले। आप पुराने नेल पॉलिश को हटाने के लिए एसीटोन और नॉन एसीटोन नेल पोलिश रेमोवेर का उपयोग कर सकते है। लेकिन मैं हमेशा यही सुझाव दूंगा की नेल पॉलिश हटाने के लिए नॉन एसीटोन नेल पोलिश रेमोवेर का इस्तेमाल करें।
  • अब नेल पॉलिश रिमूव करने के बाद नेल क्लिपर्स से अपने नेल को काट कर ले। और एक गोलाकार आकार में अपने नेल को काटे।नेल को काटने के बाद अब नेल फिलर लेकर अपने नाख़ून को एक सही आकर देने की कोशिस करे। फिर इसके बाद नाख़ून को चिकना करने के लिए बफर का इस्तेमाल करे।
  • अब आपको थोड़ा गर्म या गुनगुना पानी लेना है और अपने हाथो को कुछ देर उसमे भिगोना है। इससे आपके हाथो के डेड स्किन सेल्स निकल जाएंगे और ब्लड सर्कुलेशन भी सही होगा।और ऐसा करने से आपके हाथो और नाख़ून में छिपे गंदगी भी निकल जाएगी। 
  • इसके बाद आपको अपने हाथो के क्यूटिकल्स पर क्यूटिकल्स को हटाने के लिए क्यूटिकल्स क्रीम लगाना है।
  • अब क्यूटिकल्स को साफ़ करने के बाद आपको अपने हाथो को मॉइस्चरीज़र से हाथो और उंगलियों को मॉइस्चरीसिंग करना होगा।
  • अब आप अपने हाथों में नेल पॉलिश लगा सकते है। लेकिन आपको सबसे पहले बेस कोट नेल पोलिश को अपने हाथो में लगाना होगा और बेस कोट नेल पोलिश सूखने के बाद आप अपने हाथो के उंगलियों में नेल पॉलिश लगा सकते है।

घर पर पेडीक्योर कैसे करे?

  • घर पर पेडीक्योर करने के लिए आपको सबसे पहले अपने पैरो के नाख़ून में लगे नेल पोलिश को हटाना होगा। इसके लिए आप कॉटन और नॉन एसीटोन नेल पोलिश रेमोवेर का इस्तेमाल कर सकते है।
  • इसके बाद अपने पैरो के नाखून को नेल क्लिपर के मदद से काटिये और फिर इसके बाद अपने पैरो के नाख़ून को फाइलर के मदद से सही आकर प्रदान कीजिये।
  • अब आपको अपने पैरो के क्यूटिकल्स में क्यूटिकल क्रीम लगाकर मसाज करना है। आप चाहो तो जैतून का तेल और नारियल तेल को क्यूटिकल्स में लगा सकते है। इससे आपके पैरों के क्यूटिकल्स मुलायम होते है।
  • आप आपको एक टब में थोड़ा सा गर्म पानी लेना है और उसमे थोड़ा नमक और सिरका का तेल मिलाना है। फिर इस गर्म पानी में अपने पैर को 20 मिनट तक रखें। इससे आपके पुरे शरीर को रिलैक्स फील होगा। और इसके साथ साथ आपके पैरो के ब्लड सर्कुलेशन सही होगा। नाख़ून में हुए फंगल इन्फेक्शन से रहत मिलेगा। और आपके पैरो के डेड स्किन सेल्स भी निकल जायेंगे।
  • अब आपको अपने पैरो से डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने होंगे इसके लिए आप फ़ूड फाइलर का इस्तेमाल कर सकते है।
  • इसके बाद आपको अपने पैरों को सुखाना होगा।और पैर सूखने के बाद स्क्रब लगाना होगा। आप नेचुरल स्क्रब घर पर तैयार कर सकती है।इसके लिए आपको चार चम्मच चीनी,दो चम्मच नारियल तेल,एक चम्मच सहद,एक चम्मच निम्बू रस और दो से तीन बड़े टी ट्री आयल। अब इन सबको 5 से 10 मिनट तक मिलाएं और एक पेस्ट तैयार करके इस स्क्रब को अपने पैरों में लगाकर मसाज करें।

मैनीक्योर और पेडीक्योर में क्या अंतर है?

मैनीक्योर हाथों और नाखूनों के लिए किया जाता है। लेकिन पेडीक्योर पैरों के लिए किया जाता है। आप ऊपर बताए गए तरीके से घर बैठे मैनीक्योर और पेडीक्योर कर सकते है। इन दोनों को करने का प्रोसेस लगभग same ही है।

पेडीक्योर कितने प्रकार के होते हैं?

अगर आपको नहीं पता की पेडीक्योर कितने प्रकार के होते है। तो आपको बता दूँ की पेडीक्योर नो प्रकार के होते है।जो कुछ इस तरह से है।

  • रेगुलर पेडीक्योर
  • चॉकलेट पेडीक्योर
  • फ्रेंच पेडीक्योर
  • मिनी पेडीक्योर
  • जेल पेडीक्योर
  • वाटरलेस पेडीक्योर
  • फिश पेडीक्योर
  • साल्ट पेडीक्योर
  • स्पा पेडीक्योर

पैराफिन पेडीक्योर क्या है?

पैराफिन पेडीक्योर को स्पा पेडीक्योर भी कहा जाता है। इसमें एक प्लास्टिक बैग में पैराफिन वैक्स को भरा जाता है। फिर पैरो को उस प्लास्टिक बैग में रखा जाता है। पैराफिन पेडीक्योर करने से पैरो की मॉइस्चरीसिंग होती है।

पैराफिन मेनीक्योर क्या है?

पैराफिन मेनीक्योर हाथों के लिए किया जाता है।इससे हाथो की रूखापन गायब हो जाता है।पैराफिन मेनीक्योर करने के लिए पैराफिन वैक्स का इस्तेमाल किया जाता है। 

Conclusion

अब आप अपने घर पर मैनीक्योर और पेडीक्योर कर पाएंगे।तो आपको हमारा आज का यह लेख how to do manicure and pedicure at home in hindi के बारे में दी हुई जानकारी कैसा लगा। हमें कमेंट में जरूर बताएं। और अगर आपका कोई और सवाल है तो आप हमसे पूछ सकते है। धन्यवाद।

Scroll to Top