Kalonji Benefits for Hair in Hindi

Kalonji Benefits for Hair in Hindi

कलौंजी का इस्तेमाल बहुत सारे मसालों को बनाने में क्या जाता है। कलौंजी का इस्तेमाल बंगाली लोग नान बनाने के लिए करते है। और कलौंजी को हम लोग काला जीरा,ब्लैक सीड के नाम से भी जानते है। और इसका बोटैनिकल नाम nigella sativa है। लेकिन क्या आपको पता है की कलौंजी के बहुत सारे औषधीय गुण भी है। कलौंजी का इस्तेमाल प्राचीन काल से औषधि के रूप में भी क्या जाता है।

कलौंजी का उपयोग बालों और त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए भी क्या जाता है।अगर आप कलोंजी को बालो में लगाने के फायदे के बारे में जानना चाहते है तो हमारे इस लेख को लास्ट तक पढ़े। इस लेख में हम आपको बताएँगे की kalonji benefits for hair in hindi के बारे में बताएँगे।

क्या आप भी अपने बालो से जुड़े समस्या को दूर करने के लिए मार्किट में मिलने वाले केमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल  करते थे। तो आज से उन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना बंद कर दीजिए और प्राकृतिक तरीके से अपने बालो का ख्याल रखें।

कलौंजी में एंटी ऑक्सीडेंट,एंटी बैक्टीरियल,एंटी फंगल और एंटी एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है।और इसका एंटी इंफ्लामेटरी गुण आपके बालो के सूजन और खुजली को कम करने में आपका मदद करता है।इसके साथ साथ कलौंजी में एंटी ऑक्सीडेंट, फाइबर, नुट्रिएंट्स, सोडियम, आयरन, लिनोलिक एसिड और कैल्शियम होता है।कलौंजी आपके बालो को कंडीशनिंग,बालो का झड़ना और सफ़ेद बालो से निजात दिलाता है।    

Kalonji Benefits for Hair in Hindi | बालों में कलौंजी लगाने के फायदे

आइये अब हम जान लेते है की कलौंजी को बालों में लगाने के क्या क्या फायदे है।

  • कलौंजी के तेल को बालो में लगाने से बालो का झड़ना कम हो जाता है। अगर आपके भी बाल झड़ रहे है तो आप कलौंजी के तेल को लगा सकते है। सबसे पहले2 चम्मच कलौंजी का तेल अपने हाथो में ले और अपने दोनों हाथो को रगड़े। फिर कलोंजी के तेल को अपने बालो में धीरे धीरे लगाकर मसाज करे और स्कैल्प में भी कलौंजी के तेल को लगाए और 30 मिनट तक इंतज़ार करे।इसके बाद शैम्पू से अपने बालों को धो ले। आप अपने बालो का झड़ना रोकने के लिए कलौंजी के  तेल को हफ्ते में 2 बार लगा सकते है।
  • कलौंजी का तेल आपके स्कैल्प के स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करता है। आप कलौंजी का तेल और निम्बू के रस को अपने स्कैल्प और बालों में लगा सकते है।आइये अब जानते है की कलौंजी और नींबू के रस को स्कैल्प में कैसे लगाए।इसके लिए आपको सबसे पहले  को लेना है और एक कटोरी में उस निम्बू के रस को निकालना है। फिर निम्बू के रस को अपने बालों और स्कैल्प में लगाए। और 15 मिनट तक ऐसा रहने दे। फिर इसके बाद अपने बालो को शैम्पू से अच्छे से धो ले।और फिर उसके बाद अपने बालों में और स्कैल्प में कलौंजी का तेल लगाकर कुछ समय मसाज करें। और कलौंजी के तेल को पूरी रात अपने स्कैल्प और बालों में लगा रहने दे।और सुबह को अपने बालों को अच्छे से शैंपू कर ले।आप कलौंजी और नींबू के रस को अपने बालों में हफ्ते में दो बार लगा सकते है।
  • कलौंजी का तेल बालो की मजबूती और चमक को बढ़ाने में भी आपका मदद करता है।अगर आपको कलौंजी का इस्तेमाल करके अपने बालो को मजबूत बनाना है तो आप कलौंजी का तेल,नारियल तेल और शहद को मिलाकर अपने बालों में लगा सकते है।इसके लिए आपको सबसे पहले एक चम्मच शहद,एक चम्मच कलौंजी का तेल और एक कप नारियल तेल लेना है। और नारियल तेल,कलौंजी तेल और शहद को मिक्स करना है। 10 मिनट तक और फिर उसको अपने बालों में और स्कैल्प में लगा के मसाज करना है।और 30 मिनट तक कलौंजी तेल,नारियल तेल और शहद को अपने बालों में लगे रहने दे और फिर साफ पानी से अपने बालो की शैम्पू कर ले।ऐसा करने से आपके बाल मजबूत,चमकदार और आकर्षक बनेंगे।
  • कलौंजी का तेल आपके बालो को बढ़ने के लिए मदद करता है। आप कलौंजी और मेथी के दाने को अपने बालों में लगा सकते है और अपने बालो का विकास कर सकते है। आइये फिर जानते है हम कलौंजी का तेल और मेथी के दाने को अपने बालों में कैसे लगा सकते है।इसके लिए आपको सबसे पहले एक चम्मच कलौंजी का तेल और आधा चम्मच मेथी के दाने को लेकर आपस में मिक्स करना है। और इसको अच्छे से गर्म कर ले ताकि मेथी दाना और कलौंजी का तेल मिक्स हो जाये और फिर इसे छान ले। छानने के बाद इसको कुछ समय ठंडा होने के लिए छोड़ दे। फिर ठंडा होने के बाद कलौंजी के तेल को बालो और स्कैल्प में अच्छे से लगाए ताकि ये बालो की जड़ो तक पहुंच सके और आपके बालो की बिकास कर सके। इसके बाद 30 से 35 मिनट तक इंतज़ार करे और उसके बाद अपने बालो को धो ले। 

कलौंजी के तेल के नुकसान

अपने कलौंजी के फायदे के बारे में तो जान लिया आइये अब कलौंजी के नुकसान के बारे में जानते है।

  • कलौंजी के तेल को बालों और स्कैल्प में लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर ले।
  • अगर आपको कलौंजी से एलर्जी है तो कलौंजी के तेल का इस्तेमाल अपने बालों में नहीं करें।
  • कलौंजी का तेल अपने बालो में लगते वक़्त ध्यान रखे की जैसे कलोंजी का तेल आँखों में ना जाये नहीं तो जलन महसूस हो सकता है।
  • कलौंजी का तेल ज्यादा अपने बालों में ना लगाए इसको हमेशा दूसरे आयल जैसे नारियल तेल और जैतून के तेल के साथ मिला कर लगाए। 

Conclusion

आशा करता हूँ कलोंजी के बारे में इस लेख को पढ़ने के बाद आप अपने बालो का ख्याल प्राकृतिक तरीके से रख पाएंगे और आपको हमारा आज का लेख kalonji benefits for hair in hindi के बारे में जानकारी कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताये। और अगर इस लेख में कलौंजी के बारे में कुछ रह गया तो हमें जरूर बताइएगा।और इस लेख को जितना हो सके उतना दुसरो के साथ साझा करे।धन्यवाद।

Scroll to Top