Mehndi Benefits for Hair in Hindi | बाल में मेहंदी लगाने से क्या फायदे होते हैं?

मेहँदी का  इस्तेमाल प्राचीन काल से चलता आ रहा है। और खासकर मेहंदी लड़किया और महिलाएं अपने हाथ और पैर पर लगाती है। मेहँदी लड़कियों के हाथ को सुन्दर बनती है। सबसे ज्यादा मेहँदी का इस्तेमाल मैरिज ,दुर्गा पूजा ,करवा चौथ ,होली ,नवरात्रि और दिवाली  में क्या जाता है। मेहँदी का नाम हिना भी है। और सबसे ज्यादा मेहंदी का प्रयोग इंडिया,पाकिस्तान,नेपाल और बांग्लादेश में किया जाता है।

लेकिन क्या आपको पता है मेहँदी के और भी बहुत सारे आयुर्वेदिक गुण है। आज हम इस पोस्ट के अंदर Mehndi benefits for hair in hindi के बारे में बात करने वाले है। किया आपका बाल झड़ रहे है और बाल सफ़ेद भी हो रहे है तो आप अपने बालो पर मेहँदी का इस्तेमाल कर सकते है।

ज्यादातर महिलाएं अपने बालों को लाल रंग करने के लिए मेहंदी अपने  बालों में लगाती है। मेहंदी  बालो में लगाने से बाल का झड़ना ,बाल की लम्बाई ,बालो की सुंदरता ,बालो को मजबूद और आपके मस्तिष्क को ठंडा रखने में मदद करता है। तो आइये जानते है मेहंदी के चमत्कारी गुण किया किया है और मेहंदी आपके बालों में लगाने से क्या क्या फायदा हो सकता है।

बाल में मेहंदी लगाने से क्या फायदे होते हैं?

  • बालों में मेहँदी लगाने से आपके बाल मजबूत बनते है। और बालो की सुंदरता  बढ़ती है।
  • अगर आप डैंड्रफ से परेशान है तो मेहंदी आपको जरूर लगनी चाहिए मेहंदी में एंटी डैंड्रफ,एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते है जो आपके बालो को डैंड्रफ  से बचाता है
  • बालो का लम्बाई में वृद्धि न होने का सबसे मुख्य कारण है बालों में पोषण की कमी होना। अगर आपके बाल छोटे है और बालो की लम्बाई नहीं बढ़ रही तो मेहँदी का पेस्ट बनाये और इसमें सरसो का तेल मिलाये फिर एक पेस्ट तैयार करे और अपने बालो पर लगाए ऐसा करने से आपके हेयर को सही पोषण मिलेगा और आपके बाल लम्बे होंगे।
  • किया आपको भी सफ़ेद बाल का समस्या है। और आप अपने सफ़ेद बालो से निजाद पाना चाहते है तो मेहँदी को मेथी  के साथ मिलकर अपने बालो पर लगाए इससे आपके बालो की सुंदरता बढ़ जाएगी और आपके बाल का रंग लाल हो जायेगा। महिये सबसे ज्यादा मेहँदी का उपयोग अपने सफ़ेद  बालो को लाल करने के लिए लगाती है।
  • मेहंदी लगाने से आपके बालो का झड़ना भी कम हो जाता है।
  • आपके मस्तिष्क को ठंडक पहुंचाता है और आपके बालो को स्वस्थ रखने में सहायता करती है मेहँदी।
  • बालों को कंडीशनिंग करने के लिए भी मेहँदी का उपयोग किया जाता है। आप आप कंडीशनिंग करने के लिए बालो में मेहँदी लगाती है तो मेहँदी के साथ थोड़ा दही भी मिला ले। और इससे अच्छे से मिक्स कर ले। फिर 20 से 30 मिनट तक इससे लगे रहने दीजिए फिर अपने बालो को शैम्पू से धो ले।
  • मेहंदी आपके स्कैल्प को ठंडा करने के साथ साथ स्कैल्प में मौजूद ऑयल को  निकलती है जिससे आपके बाल मुलायम और मजबूत होते है।

बालों में मेहँदी लगाने से क्या नुकसान होते है ?

  • अगर आप मेहँदी को रोजाना लगाती है अपने बालो  में तो आपको बहुत सरे समश्याओ का सामना करना पड़  सकता है।
  • मेहँदी को बालो में लगाने से पहले थोड़ा सा अपने हाथ में लगाकर देखे। फिर जाकर अपने बालों में लगाए। इससे अगर आपको मेहंदी से कोई एलर्जी होगा तो पता चल जायेगा।
  • हमेशा आर्गेनिक मेहँदी पाउडर ख़रीदे नहीं तो मेहँदी आपके बालो में रिएक्शन कर सकता है। और इससे हेयर फॉल भी हो सकते है।
  • मेहंदी लगाने से आपको सर्दी या जुकाम हो सकता है। इसलिए जब भी मेहंदी अपने बालों में लगाए इससे 30 मिनट के बाद अच्छे से  धो ले।
  • छोटे बच्चों के बालों पर मेहँदी न लगाएं इससे रेड ब्लड सेल काम हो जाता है।
  • बाजार में ऐसे बहुत सारे सस्ती मेहँदी मिल जाएँगी उनको खरीदने से बचे नहीं तो बहुत खतरनाक एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है।

बालों में मेहंदी लगाने के लिए क्या क्या डालते हैं?

अगर आप बालों में मेहँदी लगाना चाहती है तो आपको सबसे पहले ये जानना बेहद जरुरी है की मेहंदी में किया किया मिलाये। आइये जानते है मेहंदी में आप चाय पत्ती का पानी ,निम्बू रश ,दही सरसों का तेल ,मेथी इत्यादि मिला सकते है।

बालों में मेहंदी कितने दिनों में लगानी चाहिए?

मेहँदी आपको महीने में 1 से 2 बार अपने बालों में लगाना चाहिए जिससे आपके बालो को सही पोषण मिलेगा  बाल स्वस्थ रहेंगे।

बालों में मेहंदी लगाने के बाद शैंपू कब करें?

अगर अपने मेहंदी अपने बालों में लगा  ली है तो 20 से 30 मिनट का वेट करें फिर अपने बालो को साफ जल और शैम्पू से अच्छी तरह धो ले। और बालो को धोने के बाद उसको खुला छोड़ दे ताकि वह सुख सके। कोई हेयर ड्रायर का इस्तेमाल न करे।

बालों के लिए मेहंदी कैसे तैयार करें?

  • बालो के लिए मेहँदी तैयार करने के लिए सबसे पहले मेहँदी पाउडर ले आए मार्किट से या फिर अगर आपके घर में मेहँदी का पेड़ है तो मेहँदी के पत्तो का इस्तेमाल करे और एक पेस्ट तैयार कर ले। फिर मेहँदी के इस पेस्ट में सरसों का तेल मिलाये और मिक्स कर ले।
  • आप चाहे तो मेथी या फिर अंडा ,दही , चाय पत्ती का पानी भी मेहंदी में मिल सकती है।
  • फिर हाथो में दस्ताना पहने और इस पेस्ट को लेकर बालो में लगाएं। इसके बाद बालो को सूखने के लिए छोड़ दे।
  • 1 से 2 घंटे के बाद बालो को अच्छे से धो ले। और फिर बालों में तेल लगा ले।
  • फिर सो जाएं और सुबह बालो को फिर शैम्पू से धो ले।
  • ऐसा महीने में 1 से 2 बार मेहँदी अपने बालों में लगाए। जिससे आपको बालो के किसी भी समस्या से निजात मिलेगा।

Conclusion

ध्यान रखें अगर आपको या आपके किसी फॅमिली मेंबर को हिना(मेहंदी) से अगर कोई एलर्जी है तो उनके बालों में मेहंदी बिलकुल न लगाए।तो आपको हमारा आज का लेख Mehndi Benefits for hair in hindi  कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताये और अगर आपको इस लेख से जुड़ी कोई भी सवाल है तो आप हमसे पूछ सकते है। इस लेख को जितना हो सके उतना शेयर करे। धन्यवाद।

Scroll to Top