Vitamin E Capsules Benefits in Hindi | विटामिन ई‌ कैप्सूल के ‌फायदे

vitamin e capsules benefits in hindi

क्या आप विटामिन E के फायदे के बारे में जानना चाहते है।तो हमारे आज के लेख को पूरा पढ़े आज हम आपको बताएँगे vitamin e capsules benefits in hindi and how to use it. विटामिन E का उपयोग सालो से चलता आ रहा है। पहले विटामिन E का कैप्सूल नहीं आता था। विटामिन E ऑयल के रूप में आता था। लेकिन आज के दिन में आपको विटामिन E कैप्सूल किसी भी फार्मेसी शॉप में देखने को मिल जायेगा।

विटामिन E कैप्सूल का इस्तेमाल बहुत सारे स्किन केयर प्रोडक्ट में भी क्या जाता है। जैसे लोशन,क्रीम और ऑयल।विटामिन E कैप्सूल के बहुत सारे फायदे है जैसे विटामिन E आपके बालो को लम्बा करने में मदद करता है। आपके स्कैल्प के स्वास्थ्य को भी ठीक करने में मदद करता है। इसके साथ साथ विटामिन E आपके स्किन,आंख और चेहरे के लिए भी बहुत लाभदायक है।

विटामिन E में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। इसीलिए विटामिन E कैप्सूल का इस्तेमाल करने से हृदय रोग,dementia जैसे रोग को भी कुछ हद तक रोका जा सकता है। आप विटामिन E कैप्सूल के अंदर से ऑयल को निकल के अपने बालों और त्वचा पर भी लगा सकते है। आइये फिर जानते है की विटामिन E कैप्सूल के क्या फायदे है। और इसका इस्तेमाल कैसे करे। 

विटामिन ई क्‍या है?

विटामिन ई वसा में घुलनशील विटामिन है और इसमें शक्‍तिशाली एंटीऑक्‍सीडेंट मौजूद होते हैं जो त्‍वचा को क्षतिग्रस्‍त होने से बचाते हैं। कई खाद्य पदार्थों में विटामिन ई प्राकृतिक रूप से पाया जाता है और जरूरत पड़ने तक शरीर इसे संग्रहीत कर के रखता है | ये त्‍वचा के लचीलेपन को बनाए रखता है जिससे समय से पहले एजिंग, त्‍वचा फटने या झुर्रियों की समस्‍या से सुरक्षा मिलती है। ये समस्‍याएं फ्री रेडिकल्‍स के कारण हो सकती हैं|

विटामिन ई के स्रोत कौन से हैं

विटामिन ई के अच्छे स्त्रोत बादाम, मूंगफली और अखरोट हैं| वनस्पति तेलों में सूरजमुखी, गेहूं, कुसुम, मक्का और सोयाबीन में विटामिन ई पाया जाता है| सूरजमुखी के बीज और हरी पत्तेदार सब्जियाँ जैसे पालक और ब्रोकोली में भी विटामिन ई मिलता है।

कितनी मात्रा में लेना चाहिए विटामिन ई

14 वर्ष की आयु से अधिक लोगों के लिए विटामिन ई 15 मिलीग्राम के करीब लेना चाहिए| जो महिलायें स्तनपान कर रही हैं उनको अधिक आवश्यकता हो सकती है – इसलिए ऐसी महिलायें 19 मिलीग्राम तक ले सकती हैं| सुरक्षा के लिए ऊपरी सीमा 1000 मिलीग्राम है|

परन्तु कुछ लोगों को सप्प्लिमेंट्स लेने की ज़रूरत पड़ती है| वैसे तो हम स्वस्थ आहार से पर्याप्त विटामिन ई प्राप्त कर लेते हैं|

विटामिन ई के लाभ – Vitamin E Capsules Benefits in Hindi

विटामिन ई कैप्सूल के फायदे

अब मैं आपको बताऊंगा की विटामिन E कैप्सूल के क्या क्या फायदे है।

  • सर्दियों के मौसम में हमेशा हमारे होठ पठने लगते है। विटामिन E आपके पठे होठ को ठीक करने में सहायता करता है।विटामिन E कैप्सूल को होठ में लगाने के लिए थोड़ा ग्लिसरीन लीजिये और उसमे विटामिन E कैप्सूल के तेल को मिलकर मिक्स कर लीजिये फिर अपने होठ पर लगाइये। ऐसा करने पर आपको एक हफ्ते के अंदर रिजल्ट देखने को मिलेगा।
  • अगर आपके बाल दोमुंहे और रूखे है। तो ऐसे में भी विटामिन E कैप्सूल बहुत फायदेमंद है। सबसे पहले आपको विटामिन E कैप्सूल का तेल को निकल लेना है और उसके बाद उसमे थोड़ा अरंडी का तेल मिलाना है। फिर इस मिश्रण को अपने बालों और स्कैल्प में अच्छे से लगा कर कुछ देर मसाज करें। ऐसा करने पर आपके बाल लंबे ,घने और मजबूत होंगे और दो मुहे बालो से भी निजात मिलेगा।
  • आप अपने त्वचा और चेहरे को हाइड्रेट और सुन्दर बनाने के लिए भी विटामिन E कैप्सूल का इस्तेमाल कर सकते है। आपको विटामिन E कैप्सूल का तेल को निकालना है और इस ऑयल को अपने चेहरे पर लगाए। ऐसा करने पर आपकी त्वचा रुखा नहीं होगा। और विटामिन E में एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण यह आपके स्किन को हाइड्रेट भी रहेगी।
  • अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां और झाइयां है। तो आप विटामिन E कैप्सूल का इस्तेमाल कर सकते है। विटामिन E झुर्रियों के समस्या को काफी कम करता है।इसके लिए आपको थोड़ा अरंडी का आयल लेना है और 2 विटामिन E कैप्सूल से आयल को निकाल लेना है। और उसको अच्छे से मिक्स करें। फिर अरंडी का ऑयल और विटामिन E का आयल को अपने चेहरे और झुर्रियों पर लगाए। ऐसा करने से आपको कुछ ही दिनों के अंदर झुरिया कम होती नज़र आएंगी।
  • विटामिन E कैप्सूल आपके काली कोहनी को भी साफ़ करने में सहायता करता है। इसके लिए आपको 1 चम्मच निम्बू रस और एक विटामिन E कैप्सूल का आयल को मिलाकर मिक्स कर लेना है। और उसको अपने कोहनी में लगाना है। निम्बू के अंदर ब्लीचिंग गुण और विटामिन E कैप्सूल में एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण यह आपके काले कोहनी को साफ़ कर देते है।
  • अगर आपका स्किन सेंसिटिव है और सूरज के प्रकोप में आते ही फ्री रेडिकल्स यानी sunburn की समस्या उत्पन्न हो जाती है। तो आप विटामिन E कैप्सूल का इस्तेमाल अपने चेहरे पर कर सकते है। विटामिन E में एंटीऑक्सीडेंट होता है। जो आपके त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचने में काफी मदद करता है।
  • विटामिन E कैप्सूल से स्ट्रेच मार्क भी दूर होते है। हमेशा प्रेगनेंसी के बाद पेट पर स्ट्रेच मार्क्स आ जाता है। इसको दूर करने के लिए आपको आधा कप कोको बटर। कुछ लोबान तेल के बुँदे और विटामिन E के 12 कैप्सूल के ऑयल को निकाल के एक मिश्रण तैयार कर ले। और इस मिश्रण को अपने स्ट्रेच मार्क पर दिन में दो बार लगाए। ऐसे करने से कुछ महीने के बाद आपके स्ट्रेच मार्क्स दूर हो जायेंगे।
  • एक्जिमा जैसे समस्या बहुत ही परेशान करता है। अगर आपको भी एक्जिमा जैसी समस्या है। तो आप विटामिन E कैप्सूल का तेल अपनी त्वचा में लगा सकते है। ऐसा करने पर आपको एक्जिमा जैसी समस्या से निजात मिलेगा।
  • अगर आप आंखों के नीचे काले दाग से परेशान है तो आपको विटामिन e कैप्सूल जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आपको विटामिन E का ऑयल को निकाल कर अपनी आँखों के नीचे काले दाग में लगाना है। ऐसा करने से आपके आँखों के नीचे काले घेरे बहुत जल्दी ठीक हो जायेंगे।      

विटामिन ई कैप्सूल के नुकसान

अब हम आपको विटामिन E कैप्सूल के कुछ नुकसान के बारे में बात करेंगे। आइये फिर जानते है विटामिन E कैप्सूल के क्या क्या नुकसान है।

  • विटामिन E कैप्सूल को अपने बाल,स्किन और आंखों में लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर ले।
  • अगर आपको विटामिन E  से एलर्जी है तो इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  •  विटामिन E कैप्सूल से जल्दी फायदा पाने के लिए ज्यादा इस्तेमाल ना करे।
  • अगर विटामिन E कैप्सूल को इस्तेमाल करने के बाद अगर आपको कोई एलर्जी समस्या होती है।तो तुरंत अपने डॉक्टर की सलाह ले।

विटामिन ई कैप्सूल कब खाना चाहिए?

अगर आपको नहीं पता कि विटामिन E कैप्सूल कब खाना चाहिए तो आपको बता दूँ की विटामिन E कैप्सूल रात को खाने के बाद 1 कैप्सूल खाना चाहिए।

विटामिन ई के नुकसान अधिक मात्रा में लेने से

विटामिन प्राकृतिक हैं और स्वास्थ के लिए आवश्यक हैं, लेकिन अधिक मात्रा में लेने पर शरीर में जमा हो जाता है। विटामिन ई को मूत्र पथ के माध्यम से शरीर से धोया नहीं जा सकता। इसलिए यह धीरे धीरे विषाक्त स्तर तक जमा हो सकता है, अधिक मात्रा में होने से अत्यधिक रक्तस्राव , एलर्जी,रूखी त्वचा र्और थकान सहित कई अन्य बीमारियाँ हो सकती हैं|

नोट : विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल आप अपने डॉक्टर की सलाह से ही करें।

Conclusion

आज के इस पोस्ट में हमने बात किया कि विटामिन E कैप्सूल के क्या क्या फायदे और नुकसान है। और आपको हमारा आज का लेख vitamin e capsule benefits in hindi and how to use it के बारे में जानकारी कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं।और अगर आपको हमारा आज का लेख पसंद आया तो इस लेख को जरूर साझा करें। धन्यवाद।

Scroll to Top