Besan Benefits for Skin in Hindi

Besan Benefits for Skin in Hindi

बेसन को gram flour भी कहा जाता है। और बेसन का सबसे ज्यादा इस्तेमाल इंडिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल में क्या जाता है। बेसन का उपयोग घरों में बहुत सारे खाना को बनाने के लिए भी क्या जाता है जैसे बीकानेरी भुजिया, बूंदी, सोएं पपड़ी,ढोकला और पकोड़ा बनाने में इसका इस्तेमाल क्या जाता है।लेकिन क्या आपको पता है बेसन में बहुत सारे गुण होते है जो आपके स्किन हेल्थ के लिए भी अच्छा माना जाता है। बहुत सारे अपनी स्किन को स्वस्थ रखने के लिए बेसन का फेस पैक का भी इस्तेमाल करते है।

अगर आप भी बेसन के उन चमत्कारी गुणों के बारे में जानना चाहते है तो हमारे इस  लेख को अंत तक पढ़े।आज के इस लेख में हम बताएंगे कि besan benefits for skin in hindi के बारे में।बेसन में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फैट और मिनरल्स पायी जाती है जो आपके स्किन के समस्या को दूर करता है।

बेसन आपके चेहरे से अतिरिक्त तेल को रिमूव करने के लिए काम आता है। बेसन आपके चेहरे को सॉफ्ट बनता है और आपके त्वचा से डेड स्किन सेल्स को भी रिमूव करता है। अगर आपके चेहरे में झुर्रियां या फिर कील मुहासे है तो आपको अपनी त्वचा में बेसन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। 

जब  भी हमें कोई त्वचा से जुड़ी समस्या होती है तो हम मार्केट में मिलने वाले कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते है। लेकिन इससे हमारी समस्या और बढ़ जाती है ,लेकिन बेसन एक प्राकृतिक प्रोडक्ट है और आप बेसन को फेस स्क्रब की तरह भी इस्तेमाल कर सकते है।आइये फिर जानते है बेसन को त्वचा में लगाने के क्या क्या फायदे है।

चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे | Besan Benefits for Skin in Hindi

आइये अब जानते है की हम बेसन को कौन कौन से त्वचा समस्या को दूर करने के लिए इस्तेमाल कर सकते है।

  • बेसन आपके त्वचा को मॉइस्चराइजिंग करने के लिए काफी फायदेमंद है। आप बेसन को अपनी स्किन में एलोवेरा के साथ लगा सकते है।आइये जान लेते है की बेसन और एलोवेरा को चेहरे में लगाने की विधि क्या है।आपको सबसे पहले एक चम्मच बेसन लेना है और उसके बाद एक चम्मच एलोवेरा जेल और इन दोनों को एक कटोरी में डाल के अच्छे से मिक्स कर लेना है।और अपने चेहरे में लगाना है।इसके बाद आपको 10 मिनट तक इंतज़ार करना है और फिर अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो ले।इससे आपके त्वचा के झुर्रियां भी कम होता है।
  • त्वचा को सूजन और साफ़ करने के लिए भी बेसन का इस्तेमाल किया जाता है। आपको इसके लिए एक चम्मच बेसन,एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी और एक चम्मच गुलाब जल लेना है और उसको अच्छे से मिक्स करके पेस्ट बनाना है।आप गुलाब जल एक चम्मच से ज्यादा भी मिला सकते है। फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे में लगाए और 25 मिनट तक इंतज़ार करे।इसके बाद अपने चेहरे को अच्छे से धो ले। मुल्तानी मिट्टी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होता है जो त्वचा के सूजन को कम करता है।
  • बेसन आपके त्वचा के झुरिया को हटाता है और आपके त्वचा को जवान बनता है। आइये जानते है बेसन से त्वचा के झुरिया को कैसे रिमूव करे।आपको अपनी त्वचा से झुर्रियां रिमूव करने के लिए एक चम्मच दही और दो चम्मच बेसन लेना है और उसको अच्छे से पेस्ट तैयार करना है। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाए और 10 मिनट तक इसको सूखने दे अपने चेहरे पर।इसके बाद गुनगुने पानी से अपने चेहरे को धो ले।ऐसा करने से आपके चेहरे के झुरिया धीरे धीरे रिमूव हो जाएँगी।
  • बेसन आपको एजिंग के समस्या से भी राहत दिलाता है।आप अपने एजिंग के समस्या को दूर करने के लिए बेसन और नीम पाउडर का पेस्ट अपने चेहरे पर लगा सकते है। आइये इसको बनाने का बिधि जानते है। आपको सबसे पहले एक चम्मच नीम पाउडर लेना है फिर एक चम्मच बेसन और एक चम्मच गुलाब जल और इसका मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर ले और अपने चेहरे पर लगाए और 20 मिनट तक बेसन और नीम पाउडर के पेस्ट को अपने चेहरे पर सूखने दे। नीम में एंटीऑक्सीडेंट गुण होने के कारण यह बेसन के साथ मिलने पर आपके एजिंग के समस्या को दूर कर देता है।
  • बेसन आपके त्वचा से मुंहासे को दूर करता है। अपने चेहरे से मुहासे को दूर करने के लिए आप बेसन और गुलाब जल को अपने चेहरे पर लगा सकते है। इसके लिए आपको सबसे पहले एक चम्मच बेसन और दो चम्मच गुलाब जल लेना है। और इन दोनों को आपस में मिक्स करके पेस्ट तैयार करना है। इसके बाद गुलाब जल और बेसन के पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाए और कुछ देर बाद अपने चेहरे को अच्छे से धो ले।गुलाब जल में एंटी बैक्टीरियल गुण होने के कारण यह चेहरे से कील मुहासे को हटाने में मदद करता है।
  • बहुत सारे महिलाओं के चेहरे पर बाल आ जाते है ऐसे में आप अपने चेहरे के बालो को हटाने के लिए बेसन का स्क्रब बना कर इस्तेमाल कर सकते है।

बेसन में क्या क्या मिलाकर लगाना चाहिए चेहरे पर?

आप बेसन में दही,गुलाब जल,एलोवेरा और मुल्तानी मिट्टी को मिलकर अपने चेहरे पर लगा सकते है। और कुछ देर बाद इसको सुख जाने के बाद अपने चेहरे को साफ़ पानी से धो ले।

गुलाब जल और बेसन लगाने से क्या होता है?

गुलाब जल और बेसन त्वचा में लगाने से कील मुंहासे गायब हो जाते है।और आपको एक मुलायम और सुन्दर त्वचा मिलती है। 

चेहरे पर दूध और बेसन लगाने से क्या होता है?

चेहरे पर दूध और बेसन लगाने पर डेड स्किन सेल्स निकल जाते है क्यो की बेसन चेहरे पर एक स्क्रब की तरह काम करता है। जो हमारे त्वचा से डेड स्किन सेल्स को निकलता है और दूध हमारे त्वचा से ब्लैकहेड्स को हटाने में मदद करता है।

Conclusion

अब इस लेख को पढ़ने के बाद आपको पता चल गया की बेसन को त्वचा में लगाने के क्या फायदे है। तो देर किस बात का आज से ही बेसन को अपनी त्वचा में इस्तेमाल करना शुरू कर दीजिए।और आपको हमारा आज का लेख besan benefits for skin in hindi के बारे में जानकारी कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं।और अगर बेसन से जुड़ी आपका कोई और सवाल है तो आप हमसे पूछ सकते है।धन्यवाद।     

Scroll to Top