How to Remove Pimple Marks in Hindi

how to remove pimple marks in hindi

नमस्कार दोस्तों।क्या आपके चेहरे पर भी मुंहासे की समस्या होने के कारण चेहरे पर दाग आ गए है।तो आप हमारे आज के इस लेख को पढ़ सकते है।आज मैं आपको बताऊंगा की how to remove pimple marks in hindi के बारे में आपसे जानकारी साझा करूंगा।पिंपल्स की समस्या लगभग सभी को होता है।लेकिन पिंपल्स जाने के बाद चेहरे पर दाग छोड़ जाते है।जिससे आपके चेहरे की सुंदरता पे काफी फर्क आ जाता है।

इसलिए समय रहते चेहरे से इन पिम्पल्स मार्क्स को हटाना काफी ज्यादा जरूरी है। आप कई बार अपने चेहरे से पिम्पल्स मार्क्स को हटाने के लिए मार्केट में मिलने वाले रस्यायनिक चीज़ो का इस्तेमाल किये होंगे लेकिन उससे पिम्पल्स मार्क्स ठीक नहीं हो पाते है। इसीलिए पिम्पल्स के दाग को चेहरे से हटाने के लिए आपको हमेशा घरेलु नुस्खे को अपनाना चाहिए। आज में आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताऊंगा जिससे आप आसानी से अपने चेहरे से पिम्पल्स मार्क्स को हटा पाएंगे।

वैसे चेहरे पर पिम्पल्स,कील और मुहासे 18 से लेकर 30 वर्ष की आयु में होता है। और सबसे ज्यादा पिम्पल्स की समस्या लड़कियों और महिलाओं में होता है।वैसे आप जब भी अपने फेस को स्क्रब करते है तो आपके पिम्पल्स तो ठीक हो जाते है। लेकिन पिम्पल्स के जो दाग और ब्लैक स्पॉट है वो नहीं जाते। और आपके त्वचा को डल बना देते है।

आपका स्किन काफी ज्यादा ऑयली और डेड स्किन सेल्स के कारण पोर्स के बंद हो जाने से होता है। आइये फिर जानते है की चेहरे पर पिम्पल्स के दाग कैसे हटाए। 

चेहरे पर पिंपल के दाग कैसे हटाए?

अब में आपको कुछ घरेलु तरीके बताऊंगा जिसका इस्तेमाल करके आप अपने चेहरे से पिंपल के दाग को हटा सकते है। और पहले जैसा सुंदरता वापस हासिल कर सकते है।

  • आप संतरे के छिलके के पाउडर का उपयोग करके अपने चेहरे से पिम्पल्स के दाग को हटा सकते है। संतरे के छिलके में स्किन के रंग को हल्का करने और पिगमेंटेशन को कम करने का गुण होता है। इसके लिए आपको संतरे के छिलके को धूप में सुखा कर उसको ग्राइंडर में पीसकर उसका पाउडर तैयार कर लेना है। उसके बाद एक चमच्च संतरे का पाउडर और एक चम्मच शहद को मिलाकर के पेस्ट तैयार कर ले। अब पेस्ट तैयार होने के बाद उसको अपने चेहरे पर पिम्पल्स के दाग पर लगाए और संतरे के छिलके के पाउडर और शहद के पेस्ट को कुछ समय सूखने दे। सुख जाने के बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो ले। आप संतरे के छिलके का पाउडर और शहद के पेस्ट को हफ्ते में 4 बार अपने चेहरे पर लगा सकते है।
  • आप बेसन का उपयोग कर सकते है अपने चेहरे से पिम्पल्स के दाग को हटाने के लिए। आपको पता होगा की बेसन में एक्सफोलिएटिंग और त्वचा की रंगत को निखारने का गुण पाया जाता है। इसके लिए आपको एक चमच्च बेसन और थोड़ा गुलाब जल को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करना होगा। बेसन और गुलाब जल का पेस्ट तैयार हो जाने के बाद आप इस पेस्ट को अपने चेहरे पर पिम्पल्स मार्क्स पर लगा ले। और जैसे ही बेसन और गुलाब जल का पेस्ट सुख जाये तो अपने चेहरे को धो ले। आप बेसन और गुलाब जल के पेस्ट को अपने चेहरे पर हफ्ते में 3 से 4 बार लगा सकते है।
  • टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल करके भी आप अपने चेहरे से पिम्पल्स दाग को रिमूव कर सकते है। ट्री ट्री आयल में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी माइक्रोबियल गुण होता है जिसके कारण यह कील मुहासे और दाग को चेहरे से हटाने में काफी सहायक हो सकता है। आइये जानते है की टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल करके पिम्पल्स दाग कैसे हटाए। इसके लिए आपको थोड़ा टी ट्री आयल लेना है और उसमे नारियल तेल को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लेना है। इसके बाद इसको अपने पिम्पल्स के दाग में लगाए और कुछ समय छोड़ दे। फिर अपने चेहरे को फेस वॉश से धो ले।आप टी ट्री ऑयल को रोजाना अपने चेहरे पर लगा सकते है। और अपने पिम्पल्स दाग को रिमूव कर सकते है।
  • एलोवेरा के इस्तेमाल से भी पिम्पल्स के दाग को ठीक किया जा सकता है। एलोवेरा में एंटी इंफ्लेमेटरी,गिब्रेलिंस और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते है। इसलिए इसका इस्तेमाल करने से पिम्पल्स के दाग को ठीक किया जा सकता है।इसके लिए आपको थोड़ा अलोएवेरा जेल लेना है। और एलोवेरा जेल को अपने पिंपल्स और पिंपल्स के दाग पर लगाए। और कुछ देर बाद एलोवेरा जेल को अपने चेहरे से हटाने के लिए अपने चेहरे को धो ले। आप एलो वेरा जेल को रोजाना अपने चेहरे पर लगा सकते है और कुछ दिनों बाद आपके पिम्पल्स मार्क्स ठीक होते हुए नज़र आएंगे।
  • निम्बू भी काफी उपयोगी माना जाता है पिम्पल्स मार्क्स को हटाने के लिए। निम्बू के रस में विटामिन सी और सिट्रिक एसिड होता है जिससे आपके पिम्पल्स मार्क्स हल्के हो जाते है। आइये जानते है की निम्बू के रस से पिम्पल्स मार्क्स कैसे रिमूव कर सकते है। तो इसके लिए आपको आधा निम्बू के रस लेना होगा। फिर एक रुई की मदद से निम्बू के रस को अपने चेहरे पर पिम्पल्स मार्क्स पर लगाए। और कुछ देर बाद अपने चेहरे को धो लीजिये।आप निम्बू के रस को एक एक दिन का गैप लेकर अपने पिम्पल्स मार्क्स में लगा सकते है।
  • हल्दी से भी आप पिम्पल्स मार्क्स को दूर कर सकते है। हल्दी का पाउडर पिम्पल्स मार्क्स को दूर करने के साथ साथ आपके चेहरे में होने वाले इन्फेक्शन को भी रोकने में मदद करता है। हल्दी चेहरे की सुंदरता को बढ़ने का काम करता है। आइये जानते है की हल्दी से पिम्पल्स मार्क्स कैसे दूर करें। इसके लिए आपको आधा निम्बू का रस को निकालना है। फिर 3 चम्मच हल्दी पाउडर लेकर उसमें निम्बू रस मिलाये और पेस्ट तैयार करें। अब हल्दी पाउडर के पेस्ट को अपने चेहरे और पिम्पल्स मार्क्स पर लगाकर 25 मिनट तक इंतज़ार करे। फिर अपने चेहरे को धो ले। 

Conclusion

आशा करता हूँ आप हमारे बताये हुए किसी एक नुस्खे को अपनाकर अपने चेहरे से पिम्पल्स मार्क्स को रिमूव कर पाएंगे। और आपको यह लेख how to remove pimple marks in hindi के बारे में जानकारी कैसा लगा हमें एक प्यारा सा कमेंट करके जरूर बताएं। और इस लेख को अपने सोशल मीडिया ग्रुप और फ्रेंड्स के साथ जरूर साझा करे। धन्यवाद।

Scroll to Top