Onion Hair Oil Benefits in Hindi | अनियन हेयर ऑयल के फायदे

नमस्कार दोस्तों।अब सब अपने खाना बनाने,चिकन बनाने और सलाद में जरूर उपयोग करते होंगे।लेकिन क्या आपको पता है आपके किचन में उपलब्ध ये अनियन आपके कितना फायदा दिला सकता है। आप सब अपने बालो को सुन्दर करने के लिए ब्यूटी पार्लर जाते है और हज़ारों रुपये खर्च भी करते है। लेकिन आज इस लेख onion hair oil benefits in hindi के बारे में पढ़ने के बाद आप आसानी से बिलकुल मुफ्त में अपने बालो का ख्याल रख सकती है।

हम सभी को अपने बाल प्यारे होते है। और हम बालो को सुन्दर,लम्बा और घाना बनाने के लिए बहुत सारे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करते है। लेकिन प्रदूषण,आहार और बदलते मौसम के कारण हमारे बालों में भी बहुत ज्यादा प्रभाव पडता है।

प्याज का रस यानी अनियन हेयर आयल आपके बालो को लम्बा करने में मदद करता है। और इसके साथ साथ अनियन ऑयल आपके बालो को काला घना और मजबूत भी करता है।अनियन ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट,एंटीबैक्टीरियल,एंटीफंगल,एंटी माइक्रोबियल , विटामिन A, विटामिन B, विटामिन C और विटामिन E पाया जाता है।अनियन ऑयल बालों में कंडीशनर की तरह भी काम करता हैं।

अगर आपके भी बाल झाड़ रहे है।बाल टूट रहे है।बालों में रूखापन और दो मुहे बालो की समस्या है तो आपको अनियन हेयर आयल अपने बालों में जरूर लगाने चाहिए। आइये फिर जानते है अनियन हेयर आयल के फायदे के बारे में।   

Benefits of Onion Hair Oil | अनियन हेयर ऑयल के फायदे

अब हम आपको अनियन हेयर आयल के फायदे के बारे में बताएँगे।

  • अगर आपके बाल बेजान हो चुके है। तो आपको प्याज का तेल को अपने बालों में जरूर लगाने चाहिए। प्याज में एंटी बैक्टीरियल और सल्फर होता है। सल्फर आपके बालो को जड़ से पोषण प्रदान करता है। और इसका एंटी बैक्टीरियल गुण स्कैल्प के बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है। जिसके कारण आपका स्कैल्प की हेल्थ सही हो जाता है।
  • अगर आप के बाल झड़ रहे है। और बाल लम्बे नहीं हो रहे है। तो आपको अपने बालों में प्याज के तेल को जरूर लगाना चाहिए। इससे आपके बाल मजबूत होंगे। किउ की अनियन हेयर ऑयल में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है। जो आपके बालों को मजबूत करता है। और बालो के झड़ने से भी राहत प्रदान करता है।
  • अगर आपके बाल बहुत तेजी से झड़ रहे है। और आप गंजेपन का शिकार होते जा रहे है। तो आपको अनियन तेल का इस्तेमाल आज से ही अपने बालों में लगाना शुरु कर देना चाहिए।
  • अगर आपके बाल छोटे है और नए बाल नहीं आ रहे है। तो आपको अनियन तेल का इस्तेमाल अपने बालों में जरूर करना चाहिए। इससे आपके स्कैल्प से नए बाल आने में सहायक होगी।
  • अगर आपको अपने बालों की कंडीशनिंग करनी है। तो प्याज का तेल आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। प्याज के तेल में एंटीऑक्सीडेंट होता है। जो आपके बालों को कंडीशनिंग करता है। और इससे बाल मुलायम भी होते है। अनियन आयल से बालों की कंडीशनिंग करने से बालो का रूखापन चला जाता है।
  • अगर आपको अपने बालों में डैंड्रफ की समस्या देखने को मिल रहा है। तो आपको एक बार अनियन आयल का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। आप चाहे तो डेंड्रफ दूर करने के लिए अनियन ऑयल के साथ नारियल तेल भी मिला सकते है। अनियन आयल में एंटी बैक्टीरियल गुण होता है। जिससे स्कैल्प में हुए बैक्टीरियल इन्फेक्शन ठीक होता है। और साथ में डैंड्रफ की समस्या भी गायब हो जाता है।
  • प्याज का रस आपके स्कैल्प में जाकर आपके रक्त संचार यानी ब्लड सर्कुलेशन को भी सही करता है। जिससे बाल भी मजबूत और घना होते है।
  • अगर आपको चमकदार बालो की चाहत है। तो आप प्याज के रस को अपने बालों में लगाकर अपने बालो को चमकदार और आकर्षक बना सकते है।अनियन हेयर आयल  में बहुत सारे पोषक तत्व मौजूद होने के कारण अनियन आयल को नारियल तेल के साथ मिलकर या फिर जैतून के तेल के साथ  मिलाकर बालो में लगाने से बालो की चमक बढ़ता है।
  • बालो के साथ साथ प्याज रस आपके पाचन तंत्र को नियंत्रित रखने में भी काफी मददगार साबित हो सकता है।
  • अनियन ऑयल यानी प्याज ऑयल आपके दांत के दर्द को भी कम करने में मदद करता है।जैसे की में पहले भी बता चुका हूँ की प्याज के तेल में एंटीबैक्टीरियल गुण होते है जो दांत और कान दर्द में काफी सहायता करता है।
  • प्याज का तेल हार्ट पेशेंट के लिए भी काफी फायदेमंद है।
  • अगर आपके बाल सफ़ेद हो रहे है वो भी काम उम्र में तो आपको अनियन आयल का प्रयोग जरूर करना चाहिए। अनियन तेल में कॉपर ,कैल्शियम और आयरन मौजूद है। तो बालो को सफ़ेद होने से रोखने में मदद करता है।      

अनियन हेयर आयल के नुकसान

  • प्याज के तेल को अपने बालों और स्कैल्प में लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर ले। और यह सुनिश्चित कर ले की आपको प्याज के तेल से किसी प्रकार का कोई एलर्जी है या नहीं।
  • अगर आपका ब्लड प्रेशर है और आप ब्लड प्रेशर का मेडिसिन खा रहे है। तो ऐसी स्थिति में प्याज के तेल का इस्तेमाल ना करे।
  • प्याज के तेल को आवश्यकता से ज्यादा इस्तेमाल ना करे।

अनियन हेयर ऑयल बनाने का तरीका

अनियन हेयर ऑयल यानी प्याज का तेल इसको बनाने से पहले आपको प्याज के रस को निकाल लेना है। और फिर थोड़ा नारियल तेल इसमें मिलकर इसको कुछ समय पैन पर गर्म करना है। फिर इसको ठंडा होने के लिए छोड़ दे। अब आप इस अनियन आयल को इस्तेमाल कर सकते है।

अनियन ऑयल बनाने की विधि

प्याज का तेल बनाने के लिए सबसे पहले आप प्याज का रस लें। प्याज का रस निकालने के लिए आप ग्राइंडर का उपयोग कर सकते हैं। आप पहले एक पैन में नारियल तेल डालें और तेल में प्याज का रस डाल दें। इसे अच्छी तरह से मिला लें फिर ठंडा होने के बाद इसे छलनी से छानकर अलग से निकाल दें। इस तेल को आप 6 महीने तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैसे इस्तेमाल करें अनियन ऑयल

बालों पर प्याज का तेल लगाने के लिए इसे हल्का गुनगुना गर्म कर लें. अब बालों कीजड़ों पर इसे अच्छे से लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें. एक घंटा इसे बालों पर लगा रहने दें. फिर किसी भी माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें.

Conclusion

अब आपको पता चल गया की प्याज के तेल को बालों में लगाने के क्या क्या फायदा और नुकसान हो सकते है।आप निचे कमेंट करके जरूर बताये की आपको हमारा यह लेख onion hair oil benefits in hindi के बारे में जानकारी कैसा लगा।धन्यवाद।

सर्वश्रेष्ठ अनियन ऑयल on Amazon

Scroll to Top