How to Remove Wrinkles From Face in Hindi

8 Best Moisturizers for Dry Skin in India

नमस्कार दोस्तों। क्या आपके चेहरे पर समय से पहले रिंकल्स यानी झुरिया आना शुरू हो गया है। तो हमारे आज के इस लेख को ध्यान से पढ़े। आज में आपको इस लेख में बताने वाला हूँ की how to remove wrinkles from face in hindi के बारे में आपसे कुछ महत्वपूर्ण जानकारी साझा करूँगा।

आजकल बुढ़ापे से पहले ही लोगो के चेहरे पर झुरिया आना शुरू हो गया है। 20 साल के उम्र में भी लोगो के चेहरे पर झुर्रियां आ रही है। और ऐसा इसलिए हो रहा है क्यों की लोगों का खानपान, डिप्रेशन, जेनेटिक और नींद सही से नहीं होने के कारण ऐसा हो रहा है। और धूप में ज्यादा रहने से भी सूर्य के अल्ट्रावायलेट रे के कारण भी चेहरे पर झुरिया होती है।

अगर आप ज्यादा देर तक धूप में रहते है तो आपके स्किन से कोलेजन और इलास्टिक फाइबर अलग हो जाते है। जिससे समय के साथ साथ आपके त्वचा का लचीलापन कम होने लगता है। और त्वचा में रूखापन आ जाता है। जिसके चलते चेहरे के साथ साथ हमारे हाथ और गले में भी झुरिया की समस्या होने लगती है।

वैसे आप देखे होंगे की बड़े बड़े फिल्मस्टार के चेहरे पर एजिंग और रिंकल्स की समस्या बुढ़ापे के समय भी नहीं होता ऐसा इसीलिए क्यो को वे बोटॉक्स इंजेक्शन लेते है। लेकिन रिंकल्स से छुटकारा पाने के लिए में आपको बोटॉक्स इंजेक्शन लेने की सलाह नहीं दूंगा। इसके बोहत सारे साइड इफ़ेक्ट है। इसलिए मैं आज आपको कुछ घरेलु उपाय बताऊंगा जिसका उपयोग करके आप अपने फेस के रिंकल्स को रिमूव कर सकते है।फेस से रिंकल्स को रिमूव करने लिए लेख को पढ़ते रहे। 

चेहरे से झुर्रियां हटाने के उपाय

  • आप अंडे के सफ़ेद हिस्से से अपने झुरिया को कम कर सकते है। अंडे के सफ़ेद भाग आपके चेहरे के त्वचा को फ्री रेडिकल्स से और झुरिया और मुहासे से निजात दिलाने में मदद करता है। इसके लिए आपको एक अंडे के सफ़ेद हिस्से को एक कटोरी में लेना है। और इसको अपने हाथो से धीरे धीरे अपने चेहरे के रिंकल्स से प्रभाबित वाले हिस्सों में लगाए और 30 से 40 मिनट अंडे के सफ़ेद हिस्सों को चेहरे पर सूखने दे फिर गुनगुने पानी से अपने चेहरे को साफ़ कर ले। ऐसा अगर आप हफ्ते में दो से तीन बार करते है तो आपके चेहरे से रिंकल्स धीरे धीरे रिमूव हो जायेंगे।
  • आप हल्दी और गन्ने के रस से भी अपने चेहरे के रिंकल्स को रिमूव कर सकते है। हल्दी में एंटी एजिंग गुण पाए जाने के कारण यह आपके रिंकल्स को रिमूव करने में भी मदद करता है। इसके लिए आपको एक चमच्च हल्दी के साथ थोड़ा सा गन्ने का रस को मिलकर मिक्स करना होगा। फिर गन्ने के रस और हल्दी से बने इस मिक्सचर को अपने चेहरे के रिंकल्स में लगाए। फिर 22 मिनट वेट करने के बाद अपने चेहरे से हल्दी और गन्ने के मिक्सचर को धो ले। यह प्रक्रिया को अगर आप हफ्ते में दो बार करते है तो आपके चेहरे से झुरिया काफी हद तक कम हो जायेगा।
  • आप अपने झुरिया को ठीक करने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करते सकते है। नारियल तेल में लरिक एसिड और एंटी एजिंग गुण होते है। जो आपके स्किन के झुरिया को रिमूव करने में मदद करते है।आप प्रत्येक दिन सोने से पहले अपने चेहरे पर झुर्रियों वाले स्थान पर नारियल तेल लगा सकते है। नारियल तेल झुरिया पर लगाने से कुछ दिनों के अंदर आपको फ़र्क़ देखने को मिल जायेगा।
  • आप अरंडी के तेल का इस्तेमाल अपने झुरिया को रिमूव करने के लिए कर सकती है। अरंडी का तेल त्वचा में कोलेजन बनने की प्रक्रिया को बढाकर आपके स्किन से झुरिया को कम करता है।इसके लिए एक कटोरी में थोड़ा अरंडी का तेल ले और उसको रुई की मदद से अपने चेहरे के झुर्रियों पर लगाए।
  • विटामिन इ से भी आप अपने चेहरे के झुरिया को कम कर सकते है।क्यों  विटामिन इ कैप्सूल में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी एजिंग गुण भरपूर होता है। आइये जानते है की विटामिन इ कैप्सूल से फेस की रिंकल्स को कैसे ठीक करे। तो इसके लिए आपको तीन से चार विटामिन इ कैप्सूल से तेल को निकालकर  उसको अपने रिंकल्स पर लगाए। और आप विटामिन इ कैप्सूल को प्रत्येक दिन सोने से पहले अपने झुरिया पर लगा सकते है।
  • आप वेसिलीन यानि पेट्रोलियम जेली से भी अपने फेस से झुर्रियां की संख्या को काफी हद तक कम कर सकते है। वेसिलीन आपके स्किन पर नमी को बरक़रार रखने में काफी मदद करता है। जिसके कारण आपके चेहरे से झुरिया धीरे धीरे कम होने लगता है। इसके लिए थोड़ा वैसेलिन जेली लेकर उसको फेस के रिंकल्स पर लगाए। और पूरा रात ऐसे ही रहने दे। आप वैसलीन जेली को भी प्रत्येक दिन रात को सोने से पहले अपने फेस से रिंकल्स को रिमूव करने के लिए लगा सकते है।  
  • आप अपने फेस से रिंकल्स को जोजोबा ऑयल का इस्तेमाल करके भी ठीक हो सकते है। जोजोबा आयल में एंटी एजिंग गुण होता है जो आपके रिंकल्स को ठीक करने में मदद करता है। इसके लिए कुछ बूंद जोजोबा आयल को लेकर उसको अपने चेहरे के रिंकल्स पर लगाए और कुछ समय के बाद अपने फेस से जोजोबा आयल को वाश कर ले। अगर आप जोजोबा आयल का रिंकल्स रिमूव करने के लिए इस्तेमाल करते है तो आपको कुछ ही दिन में फ़र्क़ नज़र आएगा।
  • आप ग्रीन टी का इस्तेमाल करके भी अपने फेस से रिंकल्स को रिमूव कर सकते है। 

Conclusion

आशा करता हूँ की इस लेख को पढ़ने के बाद आप अपने चेहरे से बताये गए घरेलु तरीके का इस्तेमाल करके अपने चेहरे से रिंकल्स को रिमूव कर पाएंगे। और यह लेख how to remove wrinkles from face in hindi के बारे में जानकारी पसंद आई कि नहीं हमें कमेंट में जरूर बताये और अगर हो सके तो इस लेख को दूसरों के साथ साझा जरूर करे। ताकि रिंकल्स की समस्या से जो जूझ रहे है उनको मदद मिल सके।धन्यवाद।

Scroll to Top